13 वर्षों से फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की
नवादा, मई 26 -- मेसकौर थाना क्षेत्र के पवई गांव में 13 वर्षों से फरार चल रही एक अभियुक्त के घर पुलिस ने सोमवार को कुर्की-जब्ती की। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में पवई गांव निवासी राजेश मिस्त्री की पत्नी सुनीता देवी के घर को कुर्क किया गया। वह कांड संख्या 198/2013 की अभियुक्त है। अभियुक्त पर गांव के नरेश रजक के घर में आग लगाने का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार चल रही है। यह भी पढ़ें- 13 वर्षों से फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्कीपुलिस कार्रवाई का विवरण पवई गांव के नरेश रजक ने घर में आग लगाने का केस दर्ज कराया था। ग्रामीणों ने बताया कि वादी नरेश रजक और अभियुक्त गांव से पलायन कर चुके हैं। सुनीता देवी के भैसुर ने नरेश रजक की जमीन का अतिक्रमण कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पवई गांव निवासी सुनीता देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.