मथुरा, मार्च 26 -- एलीट क्रिकेट एकेडमी की होनहार खिलाड़ी राधिका पचहरा ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर शानदार प्रदर्शन किया है। उसने मध्य प्रदेश में हुए अमर शहीद महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 52 गेंद में नाबाद 163 रन की पारी खेलकर प्रतिभा का दम दिखाया है। इसी के साथ राधिका ने शानदार प्रदर्शन कर बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया है। एकेडमी की 13 वर्षीय क्रिकेटर राधिका ने क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से चौके और छक्कों से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एकेडमी संस्थापक प्रतुल अग्रवाल ने राधिका की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। देश के लिए खेलना राधिका का सपना है। कोच मोहम्मद अफजल ने कहा कि राधिका ने यह मुकाम सिर्फ 13 वर्ष की उम्र में पाया है। वह 5 साल से लगातार अभ्यास कर रही हैं। उसे जि...