चतरा, मई 11 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के आरूगडा गांव स्थित इस्लामपुर से 13 वर्षीय सनाउल्लाह शनिवार से लापता है। एक दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजन चिंति हैं। बताया जाता है कि सनाउल्लाह को शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसके घर इस्लामपुर में अंतिम बार देखा गया था। इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। लापता बच्चे के पिता मो. समीर ने बताया कि शनिवार दोपहर से ही परिवार और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। मामले की सूचना राजपुर थाना को भी दे दी गई है तथा राजपुर पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...