प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। दो अलग-अलग घटनाओं में 13 वर्षीय एक छात्रा सहित दो किशोरियां लापता हो गई हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।धूमनगंज सैनिक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी आठ अप्रैल की सुबह करीब छह बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। स्कूल में संपर्क करने पर पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई कोई पता नहीं चला। छात्रा मोबाइल घर पर ही छोड़कर गई है। परिजनों के अनुसार नौ अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें छात्रा ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर होने की बात बताई और ट्रेन मिलने पर घर लौटने की बात कही। इसके बाद फोन बंद हो गया।शिवकुटी थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी एक व्यक...