बांदा, अप्रैल 24 -- बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जिला अस्पताल परिसर निवासी रोशनी तिवारी ने कोतवाली नगर पुलिस को बताया 13 वर्षीय बहन 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे घर से दूध लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की बहन ने आशंका जताई है कि उसकी बहन का अपहरण किया गया है। तहरीर में बदौसा रोड, अतर्रा निवासी एक व्यक्ति कैलाश का नाम संदेह के आधार पर बताया गया है। आरोप है कि घटना के बाद संदिग्ध का मोबाइल भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- घर से ट्यूशन गई बालिका हुई लापता उपनिरीक्षक रामू सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.