13 वर्षीया छात्रा के साथ कोचिंग शिक्षक फरार, एफआईआर दर्ज
सासाराम, मई 16 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक द्वारा नौवीं वर्ग की 13 वर्षीया छात्रा के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने कोचिंग शिक्षक के विरुद्ध शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
घटना का विवरण छात्रा के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री नौवीं कक्षा की छात्रा है। मॉर्निंग क्लास के बाद शुक्रवार को शिव मंदिर के समीप स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थी। लेकिन वह दोपहर में घर नहीं पहुंची तो चिंता होने लगी। खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। कोचिंग संचालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि क्लास खत्म होते ही वह घर चली गई। मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क कर जानकारी ली गई, लेकिन पुत्री का पता नहीं चला। खोजबीन करने के लिए घर में रखे पैसा लेने गया तो देखा कि 50 हजार रुपए गायब है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.