कुशीनगर, जून 25 -- पडरौना। कसया थाने की पुलिस ने 13 लोगों से 13.99 लाख रुपये की विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक साल पूर्व कसया थाने के गांव बकनहा निवासी प्रभुनाथ कुशवाहा पुत्र पुजारी कुशवाहा ने विदेश भेजने के नाम पर 13 लोगों से 13.99 लाख रूपये की ठगी की थी। उसके इस कार्य में उसका एक सहयोगी भी शामिल रहा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी प्रभुनाथ पोलैंड में था। कुछ दिन पूर्व घर आया था। एक दिन पूर्व हुए विवाद में वह घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- जमीन बेचने के नाम पर 1.17 करोड़ की धोखाधड़ी में एक धराया मेडिकल कॉलेज रवींद्रनगर धूस से डिस्चार्ज होने पर कसया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उसके दूसरे सहयोगी की तलाश में है। गिरफ्तार करने वाली टीम में द...