सीतामढ़ी, अप्रैल 14 -- सुप्पी। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में सबका सम्मान, सबका अधिकार कार्यक्रम के अन्तर्गत अंचल कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार लगा। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 13 लोगों ने जमीन के दाखिल खारिज, परिमार्जन, मापी, अतिक्रमण, बासगीत पर्चा समेत जमीन से संबंधित आवेदन पत्र जमा कराए। सीओ किशुन दयाल राय ने बताया कि आवेदन पत्रों की समीक्षा के बाद आठ मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि पांच मामलों की समीक्षा के बाद 20 अप्रैल को सामाधान करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक दिनेश प्रसाद सिंह, नाजिर ज्ञानेंद्र कुमार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार का आयोजन कर सुनी गई शिकायतें यह भी पढ़ें- डीएम ने सात मामलों में कार्रवाई के दिये निर्देश यह भी पढ़ें- जनसंवाद में डीएम ने सुनीं आमजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.