सहरसा, फरवरी 2 -- महिषी एक संवाददाता । महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महिसरहो पंचायत के वार्ड संख्या 12 बलुआहा गांव से छापेमारी कर 13 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार को बलुआहा में देसी शराब का कारोबार होनर की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान थाना पुलिस के साथ गंतव्य स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गन्तव्य स्थल से खोजबीन कर 13 लीटर देसी शराब बरामद किया। कारोबार के आरोप में पुलिस ने महिसरहो पंचायत के वार्ड नम्बर 12 बलुआहा गांव निवासी मिथिलेश पासी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.