श्रावस्ती, मार्च 22 -- श्रावस्ती, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में नौ दिवसीय प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को पांचवे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान 13 अन्त्योदय लाभार्थियों को राशन कार्ड व छह महिलाओं को गैस सब्सिडी चेक दिया गया। पांचवे दिन के कार्यक्रम का शुभारम्भ एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम प्रवीण यादव व डीएसओ दीपक कुमार वार्ष्णेय ने द्वीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज भिनगा की छात्रा साबरीन व इल्तिशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एडीएम व एसडीएम ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के छह लाभार्थियों को गैस सब्सिडी चेक व अन्त्योदय के 13 लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित कि...