मधुबनी, सितम्बर 18 -- बासोपट्टी। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के धनुषा जिले में वाहन जांच के दौरान नेपाली प्रहरी ने 13 लाख 65 हजार नेपाली रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खौना पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी राधाकांत ब्यार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नेपाली प्रहरी धनुषा जिले के धतौजी-2 स्थित गौरदाहा-देवरीभित्री मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की जांच की गई, जिसमें उसके पास से 13 लाख 65 हजार नेपाली करेंसी बरामद होने की बात सामने आयी।

जांच प्रक्रिया इसके बाद प्रहरी ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। भारतीय सीमा क्षेत्र के युवक की गिरफ्तारी के बाद सीमावर्ती इलाकों में चर्चा तेज हो गई है। बरामद रकम कहां से आई और इसे ...