चतरा, अप्रैल 22 -- चतरा संवाददाता। जिले के कुन्दा थाना क्षेत्र के टिटही भरगाँव में पुलिस ने छापेमारी कर 3 किलो 264 ग्राम गीला अफीम को बरामद किया है। यह कार्रवाई मंगलवार की रात को की गयी है। बरामद अफीम का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मुल्य लगभग 13 लाख रूपये बताया जा रहा है। इस कार्रवाई में टिटही भरगांव गांव निवासी नंनकिशोर गंझु को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अनिमेश नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा के टिटही भरगाँव निवासी नन्दकिशोर गंझू अपने घर में भारी मात्रा में अवैध अफीम छिपाकर रखे हुए है और इसे बाहर भेजने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊ साहब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.