मधुबनी, मार्च 30 -- हरलाखी,एक संवाददाता। एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर दो धंधेबाजों को 13 लाख से अधिक की नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकीनगर के पास नो-मैन्स लैंड से घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों आरोपितों को दबोचा गया। बरामद करेंसी और आरोपितों को जयनगर कस्टम को सौंप दिया गया है। दोनों धंधेबाज नेपाल से करेंसी लेकर उमगांव बाजार ले रहे थे। एसएसबी के अनुसार, नो-मैन्स-लैंड से लगभग 20 मीटर भीतर भारतीय क्षेत्र (ग्राम जानकीनगर) में गश्ती दल ने दो संदिग्धों को मोटरसाइकिल से नेपाल की ओर से आते देखा। जवानों ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से बड़ी मात्रा में नेपाली मुद्रा बरामद हुई। मौके पर ही एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मनीष कुमार यादव उर्फ रा...