मऊ, मार्च 14 -- चिरैयाकोट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अल्देमऊ सरौंदा मार्ग के पास दबिश देकर तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी के 13 लाख रुपये के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार चोरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। गिरफ्तार चार मऊ गाजीपुर समेत अन्य जिलों में चोरी की घटनाओं में शामिल हैं। बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश जारी किया गया था। एसपी के निर्देश के बाद थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ सरौदा मार्ग के पास तीन अंतरजनपदीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.