मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने 13 लाख के गांजा संग चंदौली के पांच तस्करों को शनिवार को जंगीरोड से धर दबोचा। उनके पास से 26 किलोग्राम गांजा और तीन बाइकें बरामद हुईं। उड़ीसा से थोक में गांजा लाकर सोनभद्र और आसपास के जनपदों में फुटकर बिक्री करते हैं। कटरा कोतवाल बैद्यनाथ सिंह मय हमराही संग सुबह गश्त पर निकले थे, तभी सूचना मिली कि जंगीरोड के पास कुछ लोग बाइक से बोरे में गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन बाइक पर जा रहे पांच संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से बोरे में कुल 26 किग्रा गांजा बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये है। पुलिस ने गांजा तस्कर चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के हेतिमपुर निवासी राजू जायसवाल, सुनील कुमार, राजकुमार जायसवाल, बुढ़वल निवासी पंकज कुमार और इलिया थाना क्षे...