नई दिल्ली, मई 20 -- आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 10 छक्के लगाए। उन्होंने इसके साथ 7 चौके भी जड़े और 38 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। कल के मैच में जड़े गए 10 छक्कों के साथ सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं। 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले क्रिस गेल के महारिकॉर्ड से बस कुछ ही हिट पीछे रह गए हैं। उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़कर आईपीएल का नया सिक्सर किंग बनने का सुनहरा मौका है। यह भी पढ़ें- पहले की धुआंधार पिटाई, फिर आउट...