देवरिया, सितम्बर 20 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले में साइबर अपराध इन दिनों तेजी से बढ़ा है। लार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग के खाते से मात्र 13 मिनट में 9 बार में 45 हजार रुपये साइबर अपराधियों द्वारा उड़ा देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धरहरा गांव के रहने वाले गुलाम यादव पुत्र स्व. दर्शन यादव 12 सितंबर को भागलपुर स्थित एटीएम पर पहुंचे और दो बार में चार हजार रुपये निकालने का प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पीछे खड़े एक युवक ने चालाकी दिखाते हुए उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और गुप्तकोड जान गया। इसकी भनक गुलाम को नहीं लगी। अभी वह भागलपुर चौराहे पर ही खड़े थे।इस बीच उनके मोबाइल पर रुपये कटने का मै...