बुलंदशहर, मार्च 11 -- प्रदेश में 13 मार्च से स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था पूरी तरह लागू की जा रही है। यदि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के खाते में बैलेंस शून्य हो जाता है तो बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाएगी।पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर प्रणाली को तेजी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च से यह व्यवस्था पूर्ण रूप से प्रभावी हो जाएगी। इसके बाद जिन उपभोक्ताओं के प्रीपेड स्मार्ट मीटर खाते में बैलेंस समाप्त होगा, उनकी बिजली आपूर्ति अपने आप कट सकती है। इसलिए उपभोक्ता समय-समय पर अपने खाते को रिचार्ज कराते रहें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो।एसडीओ रवि कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने स्मार्ट मीटर खाते में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखें। रिचार्ज यूपीपीसीएल की वेबसाइट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.