आगरा, मार्च 11 -- भारतीय मुस्लिम इतिहाद कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष याकूब शेख ने जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से अलविदा जुमे की नमाज के लिए जिले में 13 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार (अलविदा जुमा) का बहुत महत्व है। अलविदा जुमे की नमाज ईद की नमाज का दर्जा रखती है। इसलिए मुस्लिम समाज के लोग उत्साह के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा करते हैं। उन्होंने 13 मार्च को मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले मे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.