लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया फरंगी महल में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने की। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि जुमअतुल विदा (अलविदा) 13 मार्च को होगी। मौलाना ने सम्बंधित विभागों से अपील की कि सफाई, और हिफाजत का विशेष एहतिमाम किया जाये ताकि किसी नमाजी को कोई दिक्कत न पेश आये। उन्होने कहा कि जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में अलविदा की नमाज़ दोपहर 12:45 पर होगी।मौलाना कहा कि आखिरी अशरे की पांच ताक रातों में शबे कद्र तलाश करना चाहिए। यानी 21, 23, 25, 27, 29 रमजान मुताबिक 10 , 12, 14, 16 और 18 मार्च में से कोई एक रात शबे कद्र होगी। इस बरकत वाली रात के लिए खुदापाक ने फरमाया है कि शबे कद्र हजार महीनों से बेहतर है यानी इस एक नूरानी रात में इबादत का सवाब 83 वर्ष 4 माह से अधिक है। औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.