पलामू, मार्च 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर 13 मार्च 2026 को रांची स्थित श्रम भवन, डोरंडा में प्रस्तावित घेराव एवं महाप्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से पलामू जिले के 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आंबेडकर पार्क में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी प्रबंधन की तानाशाही, भ्रष्टाचार, वेतन में अनियमितता और श्रम कानूनों के उल्लंघन से काफी परेशान हैं। बार-बार शिकायत और पत्राचार के बावजूद अब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.