फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। दोआबा में मार्ग निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा भारी भरकम बजट खर्च करने के साथ ही सरेंडर कर दिया गया। जबकि गंगा व यमुना कटरी के गांव के करीब 13 मार्ग खस्ताहाल पड़े हुए हैं। लंबे समय से इन मार्गों की दुरुस्तीकरण की मांग उठ रही है। मुख्य मार्गों पर गड्ढे होने के कारण भी लोगों की परेशानियां समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं इसके बावजूद बजट को सरेंडर कर दिया गया। दोआबा में विभिन्न सड़कों का निर्माण कराए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड-2 को करीब 2.81 अरब रुपये का आवंटन किया गया था जिसके सापेक्ष 1.01 अरब रुपये सरेंडर कर दिया गया। जबकि गंगा व यमुना कटरी के गांव रामपुर से रायपुर भसरौल, पहाड़पुर से मडौली, मददअलीपुर से चंदवाईन डेरा, जलंधरपुर से मझिगवां तथा गहरुखेड़ा से गंगौली मार्ग...