गाजीपुर, मार्च 14 -- खानपुर (गाजीपुर ) । आने वाला नवसंवत्सर हिंदू पंचांग के अनुसार बेहद खास होने वाला है। इस साल 'अधिकमास' (मलमास) पड़ने के कारण हिंदू नव संवत्सर 12 नहीं बल्कि 13 महीनों का होगा। 15 मई से 17 जून तक अधिकमास का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे एकादशी और संकष्टी जैसे व्रत-त्योहारों की संख्या भी बढ़ जाएगी। आचार्य पं.भगवान दास मिश्र के अनुसार, चंद्र वर्ष (354 दिन) और सौर वर्ष (365 दिन) के बीच हर साल लगभग 11 दिनों का अंतर आता है। जब तीन साल में यह अंतर 30 दिनों का हो जाता है, तब पंचांग में एक अतिरिक्त महीना जोड़ दिया जाता है, जिसे अधिकमास कहते हैं। आचार्य भगवान दास मिश्र ने बताया कि इस बार ज्येष्ठ के महीने में अधिकमास लगेगा।सामान्य ज्येष्ठ मास 2 मई को शुरू होकर 29 जून को समाप्त होगा, जबकि 'अधिक ज्येष्ठ' 17 मई से 15 जून तक रहेगा। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.