13 मरीजों का रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण किया
आगरा, सितम्बर 21 -- घुटने और कूल्हे की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए केपीआईएमएस हॉस्पिटल में आयोजित निशुल्क ओपीडी में 76 से अधिक मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। देश के जाने-माने घुटना एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ.भानु प्रताप सलूजा ने मरीजों की जांच कर उनकी समस्याओं के अनुसार उपचार और चिकित्सा सलाह दी। डॉ.भानु प्रताप सलूजा की विशेषज्ञता में 13 मरीजों का रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण भी किया गया। सीईओ दिव्य प्रशांत बजाज ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य अधिक से अधिक मरीजों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से विशेषज्ञ डॉ.भानु प्रताप सलूजा की निशुल्क ओपीडी प्रत्येक रविवार को हॉस्पीटल में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि निशुल्क ओपीडी का उद्देश्य विशेष रूप से उन मरीजों तक विशेषज्ञ चिकित्सा पहुंचाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.