आगरा, अप्रैल 8 -- लखनऊ में पुल संख्या 110 पर मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण ट्रेन सं. 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस का डायवर्जन रेलवे ने खत्म कर दिया है। पूर्व में ट्रेन को 2 अप्रैल से 13 मई तक आगरा फोर्ट-मथुरा जं.-कासगंज-शाहजहांपुर-लखनऊ जं. मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया था। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 8 अप्रैल से 13 मई तक लखनऊ इंटरसिटी आगरा फोर्ट से अपने निर्धारित मार्ग पर होते हुए कानपुर सेंट्रल तक जाएगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जं. के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन 8 अप्रैल से 13 मई तक कानपुर सेंट्रल से चलकर आगरा फोर्ट तक आएगी। इस दौरान ट्रेन लखनऊ जं. से कानपुर सेंट्रल के मध्य निरस्त रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...