गाजीपुर, मई 11 -- सादात। संत निरंकारी सत्संग भवन बहरियाबाद पर 13 मई दिन को दोपहर 12 बजे से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति-दिवस पर 'समर्पण दिवस' का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए शाखा प्रमुख अमित सहाय ने बताया कि निरंकारी मिशन के चौथे सतगुरू रहे हरदेव सिंह महाराज की 13 मई सन 2016 में कनाडा जाते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिनकी स्मृति में निरंकारी भक्त समर्पण दिवस' मनाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...