लातेहार, मई 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। करीब 40 साल से अति जर्जर बरवाडीह-मंडल सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह 13 मई को शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। गुमला के एक कम्पनी को इस सड़क निर्माण का टेंडर मिला है। करीब 95 करोड़ से अधिक से इस सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को जर्जर सड़क से निजात मिल जाएगी। बरवाडीह अंडरपास के पास शिलान्यास समारोह आयोजित की जाएगी। विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ने यह जानकारी दी। बता दे कि वर्ष 1972 -73 में बरवाडीह - मण्डल सड़क का निर्माण लघु सिंचाई के द्वारा कराया गया था। जर्जर सड़क के कारण कई गांव के ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में निर्माण के पूर्व उखाड़ा सड़क , आक्रोश ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के पहले सड़क निर्माण नही तो वोट नही के नारे के साथ सड़क निर्मा...