13 मई को महिला सिपाही की मौत, 30 को ट्रांसफर
कानपुर, जून 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर कमिश्नरेट के अधिकारियों ने लापरवाही की हद कर दी। एक ऐसी महिला आरक्षी का ट्रांसफर कर दिया जिसकी बीते माह मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारी इसे मानवीय भूल बता रहे हैं। यह हालत तब है जब महिला सिपाही की मौत को भी अभी माह भर भी नहीं हुआ है। वाक्या कानपुर पुलिस लाइन से जुड़ा है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात महिला आरक्षी शिल्पी यादव तीरंदाजी की खिलाड़ी थीं। घटना के समय वह कानपुर पुलिस लाइन में तैनात थीं। तीरंदाजी में प्रशिक्षण के लिए वह अपनी टीम के साथ बीते माह बाराबंकी स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी गई थीं। यह भी पढ़ें- किशोरी ने फंदे से लटक दी जान पारिवारिक कलह के चलते वह अक्सर परेशान रहती थीं। इसी के चलते शिल्पी ने 13 मई को बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी थी। देर शाम जब साथी पुलिसकर्मी प्रैक्टिस से लौटे तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.