13 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
खगडि़या, मई 15 -- खगड़िया एक प्रतिनिधि रेलवे स्टेशन मानसी के प्लेटफार्म संख्या दो पर सहरसा अंचल के पुलिस पदाधिकारी सुदामा राम एवं रेल थाना मानसी ने संयुक्त छापामारी कर 13 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर मानसी खुिअया के वाउर् नंबर 17 निवासी राजेश साह का पुत्र 19 वर्षीय कृष्णा कुमार बताया जा रहा है। उसे वैशाली एक्सप्रेस से उतरकर तेजी से भागने के दौरान पिट्ठु बैग में रखे 11 बोतल केन वियर एवं दो बोतल मैजिक मूमेंट कुल मात्रा सात लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। इधर थानाध्यक्ष रवि शंकर ने शुक्रवार को बताया कि मानसी थाना कांड संख्या 20/26 अंकित करते हुए उक्त अभियुक्त को उत्पाद न्यायालय खगड़िया भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग स्थानों से 237 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.