औरंगाबाद, मार्च 13 -- नवीनगर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित जनकपुर पोखरा के पास कुमार हवेली से 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब को जब्त कर लिया है। मामले में नामजद अभियुक्त कुमार कृष्ण विजय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...