रामपुर, मई 18 -- स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में अच्छी रैंक लाने को लेकर नगर पालिका की टीमें शहर में उतर चुकी है। गलियों से लेकर मेन बाजार व मोहल्लों में डोर टू डोर भ्रमण कर आम लोगों से स्वच्छता फीडबैक लिया जा रहा है। 13 बिंदुओं पर लिए जा रहे इस फीडबैक में स्वच्छता से जुड़ी छोटी बड़ी चीजों को कॉलम में भरा जा रहा है। इसके लिए पालिका की एक दर्जन टीमों को लगाया गया है। इसके साथ ही शहर में हॉटस्पाट चिहिन्त किए जाएंगे। एसबीएम नोडल डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि सभी 43 वार्डों में डोर टू डोर जाकर पालिका कर्मचारी लोगों से संवाद कर स्वच्छता फीडबैक ले रहे हैं। जहां पर गंदगी के ढेर लगे हुए है। उन जगहों पर सफाई करवाई जा रही है। इसके साथ ही पालिका की ओर से अधिक गंदगी वाले हाटस्पाट चिन्हित कर वहां पर दिन में दो बार सफाई करवाई जा रही है। सड़क के किनारे पड़े कि...