अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा। जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को जोया स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने 13 फरवरी को जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली संविधान एवं मनरेगा बचाओ पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं। संविधान एवं मनरेगा बचाओ यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे अमरोहा-कैलसा रोड पर ग्राम पंचायत तेलीपुरा से बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर किया जाएगा। इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम राईनी, अनवर हुसैन, राजकुमार अरुण, शाहिद सिद्दीकी, मयंक कुमार गुर्जर, मेराजुल जफर, जीशान अली, मोसिन अली, राजपाल सैनी, हरिओम पुष्कर, दीपक गौतम, हरस्वरूप, इकबाल अंसारी, नाजिम अली, मुशर्रफ ख...