पटना, जून 13 -- जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी बिहार आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 13 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि बिहार के सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याणकारी नीतियों की ऐतिहासिक सफलता का स्पष्ट प्रमाण है। यह उपलब्धि केवल एक आर्थिक आंकड़ा नहीं, बल्कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार के विकास के प्रति वर्षों से किए गए सतत प्रयासों और उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। यह भी पढ़ें- 13 प्रतिशत की उड़ान, सुशासन और विकास की पहचान: अंजुम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...