ललितपुर, सितम्बर 29 -- ललितपुर। विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान ललितपुर जनपद में भी ग्यारह हजार से अधिक मतदाताओं के पास मतदान का अवसर होगा। इसके लिए यहां 13 पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। अधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्वाचन की प्रक्रिया, नामांकन से संबंधित व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि नामांकन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया 29 सितंबर से 06 अक्टूबर...