प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- आसपुर देवसरा एसओ राकेश कुमार चौरसिया ने पुलिस टीम के साथ गौरामाफी चौराहे के पास से एक युवक को 13 पेटी अवैध शराब और चार देसी बम के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक स्कॉर्पियो भी कब्जे में लिया गया। आरोपी सुल्तानपुर करौदी कला उमरपुर निवासी वीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और जयनारायण बताए गए। पुलिस के अनुसार, मुख्य अभियुक्त वीरेन्द्र प्रताप सिंह पर सुल्तानपुर, जौनपुर और प्रतापगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...