मुजफ्फर नगर, मई 4 -- मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को नीट परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में 146 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।मुजफ्फरनगर के नगर क्षेत्र में बने 13 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी तय समय से पहले ही पहुंच गए थे। कड़ी चेकिंग के बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। नीट परीक्षा की नोडल अधिकारी और केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अंशू त्यागी ने बताया कि जिले में इस परीक्षा को कराने के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यह भी पढ़ें- नीट-यूपी की परीक्षा में 35 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित इन केंद्रों पर कुल 6053 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5907 परीक्षार्थ...