उन्नाव, मार्च 26 -- सफीपुर । पशुधन विभाग की ओर से संचालित बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत क्षेत्र के गरीब परिवारों को लाभान्वित किया गया। पशु चिकित्सालय सफीपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने ओसिया, गौरी, ब्रजपालपुर, शाहपुर एवं मेथीटीकुर गांव के 13 जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क चूजे (मुर्गी), दाना और दवाइयों का वितरण किया। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना और प्रोटीन की कमी को दूर करना है। लाभार्थियों में रामदेवी, रिंकी, ममता, राजपती, चंपा, सरला, शिवकुमार और रामदुलारी सहित अन्य परिवार शामिल रहे। इस दौरान डॉ. अनिल पाल, अमित पटेल, अमरनाथ यादव, जगदीश पाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...