अल्मोड़ा, मार्च 10 -- जिले के विभिन्न केंद्रों में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं। मंगलवार को इंटरमीडिएट कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इसमें कुल 13 छात्र पंजीकृत थे। सभी पंजीकृत 13 छात्र-छात्राओं की ओर से परीक्षा दी। एक भी छात्र अनुपस्थित नहीं रहा। नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्जन तिवारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...