13 नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों के निर्माण की डीएम ने की समीक्षा
छपरा, मई 29 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने की। समीक्षा बैठक में भवन निर्माण विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निर्माण कार्य की स्थिति बैठक में बताया गया कि जिले के 13 प्रखंडों में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें परसा, दिघवारा, मशरक, मढ़ौरा, एकमा, बनियापुर, मांझी व तरैया प्रखंडों में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। वहीं सोनपुर प्रखंड में अगले एक-दो दिनों में निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.