13 दुकानदारों से वसूला 2400 अर्थदंड
बोकारो, जून 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कसमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. नवाब के निर्देशानुसार डॉ. पवन कुमार व कसमार थाना की संयुक्त टीम द्वारा कसमार थाना क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 34 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 13 दुकानदार को कोटपा कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया। जिससे अर्थदंड के रूप में 2,400 रुपये की वसूली की गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बंकीमचंद्र महतो ने दुकानदारों को कोटपा के प्रावधानों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्टेशन रोड में छापेमारी, 4 दुकानों से वसूला सात सौ जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.