बिजनौर, नवम्बर 12 -- शहर कोतवाली के चक्कर चौराहे के पास जीवन रक्षक नशा मुक्ति एवं वृद्ध आश्रम केंद्र में युवक से मारपीट करने व छत से गिराकर हत्या करने के मामले में 13 दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। उधर, पीड़ित पिता ने थानापुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और उसे धमकाने का जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया गया है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि 31 अक्टूबर को शहर कोतवाली के चक्कर रोड स्थित जीवन नशा मुक्ति केन्द्र में प्रीत (21 वर्ष) पुत्र सत्येंद्र निवासी ग्राम धारूवाला शहर कोतवाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने केन्द्र संचालक व स्टाफ पर मारपीट करने व छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस दौरान आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.