13 दिन बाद खुले कपाट, प्रेम से बोले जय श्रीराम
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- संगम तट स्थित बंधवा के बड़े हनुमान मंदिर के कपाट 13 दिन जलशयन के बाद शनिवार को भक्तों के लिए खोल दिए गए। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर मंदिर में विराजमान हनुमानजी जलशयन में चले गए थे। जलस्तर घटने के बाद 14वें दिन पंचामृत से अभिषेक, भव्य शृंगार और आरती की गई। शाम पांच बजे कपाट खुले तो घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरि ने बताया कि गंगा के वापस लौटने के बाद बजरंगबली की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। मान्यता है कि मां गंगा हर वर्ष हनुमानजी को स्नान कराने आती हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर उनका जलशयन और फिर जलस्तर घटने के बाद दर्शन होना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का विषय है। संगम से करीब 800 मीटर दूर स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में प्रभु विश्राम मुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.