13 दिन पहले लापता हो गई थी किशोरी, भगाने वाले को पुलिस ने दबोचा
बस्ती, जुलाई 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव से करीब 13 दिन पूर्व किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। कुर्दा गांव निवासी अनस के खिलाफ किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसके बाबा मो. नसीर, फूफा अनवारुल हक समेत तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ 16 जुलाई को अपहरण का केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश में जुटी थी। मामले के विवेचक रामकलेश चौहान ने पुलिस टीम के साथ उन्नाव जिले के हैदराबाद चौराहे से आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को खोज कर पैकोलिया थाने लाया गया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, किशोरी को महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.