जहानाबाद, मई 16 -- रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के मांदील गांव से 13 दिनों से लापता नाबालिक लड़की को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र स्थित बाजार से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष जेके भारती ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजन ने तीन मई को आवेदन देकर लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी। गुप्त सूचना के आधार पर सकुशल बरामद कर लिया गया है। नाबालिक को 183 का बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है । रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...