सिमडेगा, दिसम्बर 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आरसेटी के बैनर तले 13 दिनी सीसीटीवी, कैमरा रिपयरिंग का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को सम्पन्न हुआ। मौके पर आरसेटी के निदेशक शीत बसंत खलखो ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्यक की कामना करते हुए स्वरोजगार से जुडकर अपने व्यवसाय को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में बैंक से लोन लेकर स्वरोजगार से भी जुडने की बात कही साथ ही समय पर लोन की अदायगी करने की बात कही। मौके पर आरसेट रुही डुंगडुंग, बिनकस लकड़ा सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.