पटना, मई 9 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के संयुक्त सचिव (ओएफएसएस) ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिख इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों को 13 मई तक 11वीं में नामांकन का अपडेट हर हाल में करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि सत्र 2026 -28 ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स के द्वारा इंटरमीडियट कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। पहली मेधा सूची पांच मई को जारी की गई थी। 12 मई तक इसके आधार पर नामांकन की तिथि निर्धारित की गई। समिति को यह शिकायत मिली कि कुछ संस्थानों द्वारा छात्रों के नामांकन को पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया। 13 मई तक नामांकन को अपडेट करने के लिए पोर्टल लाइव है। इस तिथि के बाद किसी भी स्थिति में प्रथम सूची में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन को अपडेट नहीं किया जा सकेगा। निर्धारित अवधि में नामांकन अपडेट नहीं करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.