13 डॉग ब्रीडर्स और पेट शॉप्स को पशुपालन विभाग का नोटिस
धनबाद, मई 30 -- जिले में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे डॉग ब्रीडर्स और पेट शॉप्स के खिलाफ पशुपालन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने नियमों का पालन नहीं करनेवाले संस्थानों पर कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। पंजीकरण और रिनुअल नहीं कराने वाले कई दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार धनबाद के लगभग 13 पेट शॉप्स और डॉग ब्रीडिंग संस्थानों को नोटिस भेजा गया है।
नियमों का पालन करने का निर्देश पशुपालन विभाग ने सभी पेट शॉप संचालकों और डॉग ब्रीडर्स को निर्धारित नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। विभाग का कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन किसी भी प्रकार का डॉग ब्रीडिंग या पालतू पशुओं की खरीद-बिक्री करना नियमों के खिलाफ है। ऐसे संस्थानों को निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण और लाइसेंस का नवीकरण कराने को कहा गया है।
कानूनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.