कानपुर, जून 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रमईपुर से भैरमपुर जाने वाले मार्ग पर की रेलवे क्रॉसिंग 80-बी पर नियमित अनुरक्षण और मरम्मत काम के चलते 10 से 13 जून तक सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) घाटमपुर ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी है। 10 जून को सुबह छह बजे से 13 जून तक शाम छह बजे आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक रूट की क्रॉसिंग नंबर 81 से आ जा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...