नैनीताल, अगस्त 27 -- नैनीताल, संवाददाता। राष्ट्रीय जनसंख्या समाधान फाउंडेशन उत्तराखंड एवं हस्तशिल्प हथकरघा महिला संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के सभी 13 जिलों में रक्षाबंधन पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष लीला बंग्याल के नेतृत्व में मातृशक्ति की बहनों ने सीमांत क्षेत्रों समेत विभिन्न जिलों में तैनात सैनिक भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।सामाजिक कार्यकर्ता लीला बंग्याल ने कहा कि ज्योलीकांग, नीलम घाटी से लेकर नीति-माणा घाटी और प्रदेश के अन्य सीमांत क्षेत्रों में तैनात सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपने घर-परिवार और बहनों से दूर रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर उनकी कलाई खाली न रहे, इसी उद्देश्य से हर वर्ष मातृशक्ति की ओर से सैनिक भाइयों के साथ यह पर्व मनाया जाता है। यह भी पढ़...