लखनऊ, जून 30 -- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने सोमवार सुबह बड़े बकाएदारों और बिजली चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। प्रबंध निदेशक के निर्देश पर अमौसी और लखनऊ मध्य क्षेत्र में मॉर्निंग रेड चलाकर 13 उपभोक्ताओं को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। सभी के खिलाफ स्थानीय थानों में मामला दर्ज कराया गया है। अमौसी क्षेत्र में टीम ने क्षेत्र में 61 संयोजनों की जांच की। चार उपभोक्ता मीटर बाईपास कर चोरी करते मिले। सीमा, रहिमाबाद सरोजनीनगर, सुमित यादव, सराफत नगर रहिमाबाद, रियाज खान न्यू रहिमाबाद और विनीता यादव सेक्टर-एल आशियाना के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। लखनऊ मध्य क्षेत्र में चैपटिया में चलाए गए अभियान में नौ उपभोक्ताओं के घर बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोपियों में आसिफ, सलमा, रामजी यादव, कंचन रस्तोगी, मीना कनौजिया, हसीना, शहनाज बानो और सोयेबा उस्मान शामिल है...